Popup Image
Advertisement

सीजेआई को यूनिवर्सिटी इवेंट में चीफ गेस्ट बनाने का विरोध, कॉकरोच कहने से नाराज

हैदराबाद, एजेंसी। हैदराबाद की नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के करीब 450 स्टूडेंट्स ने 2026 दीक्षांत समारोह में सीजेआई सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाने का विरोध किया है। छात्रों ने नीट विवाद और हालिया कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान हुए घटनाक्रमों को लेकर यह आपत्ति जताई है।

Advertisement

2026 बैच के छात्रों के एक ग्रुप ने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार, फैकल्टी सदस्यों और प्रशासन के अन्य सदस्यों को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाने के फैसले पर फिर से विचार करने की अपील की है। हालांकि नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी ने अभी तक दीक्षांत समारोह की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन यह परंपरा रही है कि हर दीक्षांत में सीजेआई का भाषण होता है।

धर्मेंद्र प्रधान बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई

Advertisement

भुवनेश्वर, एजेंसी। देश के पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार अपने इस्तीफे पर बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘जेन-जी हमारे ही बच्चे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें भटकाने की कोशिश की। मैंने पीएम मोदी से बातचीत करने के बाद ही पद छोड़ा।’ प्रधान ने यह बात भुवनेश्वर की जीएम यूनिवर्सिटी में कही।

छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा
रांची। झारखंड में परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा। रविवार को सरकार ने दावा किया है कि 98 प्रतिशत मांगें मान ली गई है। छात्रों के मुताबिक, जेपीएससी-पीटी परीक्षा रद्द करने पर सहमति जता दी है। जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने को लेकर सहमति नहीं बनी है। छात्र आज सोमवार को विधानसभा का घेराव करेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें