Advertisement

समन्वय पैनल के 12 उम्मीदवारों के नाम तय

विक्रमादित्य नागरिक सहकारी बैंक संचालक मंडल चुनाव की तारीख घोषित,30 को होगा मतदान

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर के प्रतिष्ठित वीडी नागरिक सहकारी बैंक संचालक मंडल चुनाव की तारीख घोषित हो गई है। 30 अगस्त को बैंक की साधारण सभा होगी और जरूरत होने पर इसी दिन मतदान होगा। कंटीन्यू दो टर्म वाले डायरेक्टर्स के हटने से मतदान को टालने की कोशिश की जा रही है। वीडी क्लॉथ मार्केट और बैंक के सीनियर समन्वय बनाने में जुटे हुए हैं। 12 संचालक उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो गए हैं।

वीडी नागरिक सहकारी बैंक पूरे प्रदेश में आला दर्जा रखती है और इसका डायरेक्टर बनने के लिए व्यापारी जगत में कश्मकश रहती है। इस बैंक से आगे मंदसौर का स्मृति नागरिक सहकारी बैंक है। पांच साल के लिए चुने जाने वाले 12 डायरेक्टर्स में से 9 सामान्य, 1 एससी और 2 महिला होती हैं। बैंक का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। संजय कौशल चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं।

Advertisement

चुनाव से ज्यादा सहमति पर जोर

4400 सदस्यों वाले बैंक में 3500 मतदाताओं को वोटिंग की पात्रता है। इस बार चुनाव से ज्यादा सहमति पर जोर दिया जा रहा है। वीडी क्लॉथ मार्केट के सीनियर ने 12 डायरेक्टर उम्मीदवारों के बीच सर्वानुमति बनाई है। इसे समन्वय पैनल नाम दिया गया है। पैनल में नरेंद्र सोगानी मुन्ना, रामविलास गुप्ता, रिकिता मनीष चौधरी, बिंदु गर्ग, मनोज बोहरा, आलोक अग्रवाल,राकेश वनवट, राजेश प्रसाद पलोड़, शरद कोठारी, मनीष जैन पिपाड़ा, आनंद कुमार माहेश्वरी और संतोष कुमार बड़वाया के हैं। फिलहाल दूसरी पैनल की उम्मीद कम दिख रही है। अगर ऐसा होता है तो मतदान की नौबत नहीं आएगी। फिर भी अगर निर्वाचन की परिस्थिति बनी तो समन्वय पैनल इन्हीं उम्मीदवारों के साथ उतरेगी।

Advertisement

चुनाव में कब क्या
1- 21-22 अगस्त – नामांकन
2- 23 अगस्त- नामांकन की जांच
3- 24 अगस्त- नामांकन वापसी
4- 30 अगस्त- वोटिंग

समन्वय पैनल का जोर सर्वानुमति पर कंटीन्यू दो टर्म वाले डायरेक्टर हटेंगे

पांच साल का रहेगा कार्यकाल

बैंक संचालन में यूं तो 14 डायरेक्टर होते हैं। इनमें 12 निर्वाचन या मनोनयन के जरिये चुने जाते हैं तो 2 प्रोफेशनल होते हैं। इनका कार्यकाल पांच साल का रहता है। फिलहाल चुनाव की तैयारी निर्वाचन अधिकारी ने शुरू कर दी है। देखना है कि चुनाव होते हैं या सर्वानुमति से नाम तय होते हैं।
पांच मौजूदा डायरेक्टर हटेंगे

कूलिंग पीरियड लेना होगा
बैंक के पांच मौजूदा डायरेक्टर को आरबीआई के नए नियमों के तहत हटना होगा। आरबीआई ने कंटीन्यू दो टर्म वाले डायरेक्टर को हटने का नियम बनाया है। दो टर्म के बीच एक टर्म का कूलिंग पीरियड अनिवार्य किया है। अभी राजेश माहेश्वरी, दिलीप बरबोटा, राजेश गर्ग, सुनीता पलोड़ और हरि बड़वाया दो टर्म से ज्यादा चुने जा चुके हैं। ऐसे में सीनियर्स शरद पसारी, शांतिलाल जैन, राजेश माहेश्वरी, वासु केसवानी, राजेश गर्ग, अशोक भूतड़ा, दिलीप बरबोटा ने समन्वय पैनल तैयार की हैं। इनका फोकस बैंक के बेहतरीन संचालन पर है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें