Advertisement

एक ही दिन में बदला वंदे भारत सहित 4 ट्रेन के प्लेटफॉर्म बदलने का फैसला

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन रेलवे स्टेशन की प्रीमियम श्रेणी की ट्रेन वंदे भारत और अवंतिका के प्लेटफॉर्म बदलने का फैसला रेलवे ने एक ही दिन में बदल दिया। बुधवार से चारों ट्रेन पूर्व वाले प्लेटफॉर्म पर ही आईं।

Advertisement

दरअसल वंदेभारत से नागपुर तरफ सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इस प्लेटफॉर्म नबर 4 से 1 पर शिफ्ट किया गया था। इसी तरह अवंतिका एक्सप्रेस , न्यूदिल्ली-इंदौर और न्यूदिल्ली-डॉ अंबेडकर नगर ट्रेन के प्लेटफॉर्म भी बदले गए थे। पश्चिम रेलवे के चर्चगेट मुख्यालय ने प्लेटफॉर्म बदलने के आदेश को मंगलवार को रद्द कर दिया। इस वजह से बुधवार से यह ट्रेन पहले वाले प्लेटफॉर्म पर ही आई।

कौनसे प्लेटफॉर्म पर आएगी कौनसी ट्रेन

Advertisement

ट्रेन प्लेटफॉर्म

1- 20911 इंदौर-नागपुर वंदे भारत- 4
2- 12961 मुंबई सेंट्रल-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस-4
3-20156 नईदिल्ली-डॉ. अंबेडकर नगर – 1
4- 12416 नईदिल्ली-इंदौर -1

Advertisement

एक ही दिन में आखिर क्यों बदलना पड़ा फैसला
चार ट्रेन के प्लेटफॉर्म बदलने के आदेश को एक ही दिन में बदलने को लेकर रेलवे में अलग-अलग तरह की चर्चा है। सूत्रों का कहना है कि यह फैसला रेलवे से जुड़े संगठनों की आपत्ति के बाद लिया गया। इसकी वजह यह है कि प्लेटफार्म 2 पर अभी सुविधाघर नहीं हैं ,ना ही यहां शेड पर्याप्त हैं। इस प्लेटफॉर्म पर ली जाने वाली गाडिय़ां 22 से 24 कोच की थीं, ऐसे में यात्रियों को बरसात में मौसम में दिक्कत हो सकती थी। इन सब स्थितियों को देखते हुए तत्काल फैसला बदला गया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें