हाई हील्स पहनने से एड़ी में दर्द? रखें इन बातों का ध्यान

हाई हील्स पहनने से लुक स्टाइलिश और ग्लैमरस जरूर लगता है, लेकिन लंबे समय तक इन्हें पहनने के बाद पैरों और एड़ी में दर्द होना आम समस्या है। खासकर ऐसी हील्स जिनका अगला हिस्सा बहुत संकरा हो या जिनमें पैरों को पर्याप्त सपोर्ट न मिले, वे पैर के आगे वाले हिस्से पर ज्यादा दबाव डाल सकती हैं। हाई हील्स पैरों के अगले हिस्से पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं और लंबे समय तक गलत फिटिंग वाले जूते पहनने से पैरों में दर्द, कॉर्न, बनियन और दूसरे फुट प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ सकता हैं।
हाई हील पहनने पर शरीर का वजन पैरों के आगे वाले हिस्से की तरफ ज्यादा शिफ्ट हो जाता है। इससे पैर के पंजों और एड़ी पर दबाव का सामान्य संतुलन बदल सकता है। अगर हील बहुत ऊंची हो और जूते का टो बॉक्स भी संकरा हो तो उंगलियों पर दबाव और बढ़ जाता है। लंबे समय तक चलने या खड़े रहने पर यही दबाव दर्द, जलन या पैरों में थकान की वजह बन सकता है। कुछ लोगों में लगातार गलत फुटवियर पहनने से मेटाटार्साल्जिया जैसी समस्या भी हो सकती है, जिसमें पैर के आगे वाले हिस्से में दर्द महसूस होता हैं।
यह भी पड़े: कम खर्च में स्टाइलिश दिखने के 10 आसान तरीके
खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान:
1.शाम के वक्त खरीदें
शाम के वक्त या फिर दिन के आखिर में जब आप काम से थक चुकी हों और आपके पैर (feet) थोड़े सूज गए हों, उस वक्त हाई हील्स खरीदें। ऐसा करना इसलिए जरूरी है ताकि आपको आइडिया हो जाए कि आपके शूज दिनभर पैर में ठीक से फिट होंगे या फिर दिनभर की थकान के बाद जब शाम के समय आपके पैर हल्के सूज जाएंगे, उस वक्त आपको तकलीफ और परेशानी देंगे।
2.सही साइज की हील्स खरीदें
हर कंपनी और ब्रांड का शू साइज अलग-अलग होता है। हील्स को ट्राई करते वक्त ध्यान रखें कि वह सही साइज का हो और पैरों में अच्छी तरह से फिट हो जाए। हील्स अगर थोड़ी सी भी लूज हुई तो आपके स्लिप होकर गिरने का खतरा रहेगा और अगर ज्यादा टाइट हुई तो पैरों में दर्द के साथ ही फोड़े भी हो सकते हैं।
3.हील्स पहनकर चलकर जरूर देखें
हाई हील्स खरीदने से पहले उन्हें पहनें और दुकान में ही अगर संभव हो तो अलग-अलग सरफेस जैसे- टाइल्स, वुडन, कार्पेट या सीमेंटेड फ्लोर जैसी जगहों पर चलकर देखें कि आप कंफर्टेबल फील कर रही हैं या नहीं। अगर जूते का पिछला हिस्सा आपके पैरों की हील्स से रगड़ खा रहा हो तो उसे बिलकुल न खरीदें वरना रेग्युलर बेसिस पर इन्हें पहनते वक्त पैरों में छाले होने का खतरा रहेगा।
4.बाहर निकलने से पहले घर में पहनकर देखें
जब आपने नई हील्स की जूती या शूज खरीदें हैं तो उन्हें बाहर पहनने से पहले घर में पहनकर, चलकर अच्छी तरह से प्रैक्टिस कर लें। अगर किसी तरह की दिक्कत महसूस हुई तो आप उन्हें आसानी से वापस कर सकती हैं।









