बिजली खंभे चोरी, सीसीटीवी में पोल ले जाते दिखा वाहन

उज्जैन। सिंहस्थ-2028 में विद्युत कार्य में उपयोग होने वाले 3 एचबीएम पोल और आरएस-जोस्ट चोरी होने का मामला बापूनगर में सामने आया है। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की ठेकेदार अमित सिंह परिहार ने पुलिस थाने में आवेदन दिया है। दरअसल, ठेकेदार अमित सिंह विद्युत वितरण कंपनी के लिए काम करते हैं। उनकी कंपनी 11 केवी फीडर का काम कर रही है।
इसके लिए उन्होंने साइट पर पोल रखे थे। इन्हें खड़ा किया जाना था। 9 अगस्त को साइट इंचार्ज राजेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे तो पोल नहीं थे। सीसीटीवी फुटेज में हाइड्रा मशीन और लोडिंग वाहन में पोल ले जाते कुछ लोग दिखाई दे रहे थे। इनकी पहचान हाइड्रा मालिक ध्रुव जाट, ड्राइवर तूफान और बबलू उर्फ इम्तियाज निवासी बेगमबाग के के रूप में हुई है। साइट इंचार्ज राजेंद्र राठौर ने बताया कि चिमनगंज थाने में शिकायत दी है। संबंधित के नाम संदिग्ध के तौर पर लिखाए हैं।









