Advertisement

नई औद्योगिक इकाइयां मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था को देंगी नई गति: सीएम

पीथमपुर में 850 करोड़ की दो औद्योगिक इकाइयों का शुभारंभ, सैकड़ों युवाओं को मिलेगा रोजगार

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले भारत दुनिया का सबसे युवा देश और मध्यप्रदेश भी युवा शक्ति से समृद्ध

मध्यप्रदेश में तेजी से नए उद्योग हो रहे स्थापित

Advertisement

युवाओं को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण मिलेगा

प्रति श्रमिक 5 हजार रुपए तक की सहायता का प्रावधान

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में तेजी से नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता के नए दौर में आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश भी इसी विकास यात्रा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है।

मुख्यमंत्री डगुरुवार को पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रताप ग्रुप की 850 करोड़ रुपए निवेश वाली दो अत्याधुनिक विनिर्माण इकाइयों कॉर्सिस इंडस्ट्रीज और वोल्टर्स टेक्नोलॉजी का शुभारंभ किया। इन इकाइयों की स्थापना से क्षेत्र और आसपास के सैकड़ों युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित विधायक नीना वर्मा, नीलेश भारती, प्रताप ग्रुप के चेयरमैन देवेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता
डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देना सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और मध्यप्रदेश भी युवा शक्ति से समृद्ध है। पीथमपुर में शुरू हुई दोनों औद्योगिक इकाइयां आधुनिक तकनीक आधारित विनिर्माण और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश की औद्योगिक क्षमता को मजबूत करेंगी। ऑप्टिकल फाइबर और लिथियम बैटरी जैसी तकनीकों से जुड़ी ये इकाइयां भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

उद्योगों को सरकार दे रही हरसंभव सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि मप्र सरकार उद्योगों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध करा रही है। रोजगार देने वाली औद्योगिक इकाइयों के लिए सरकार द्वारा प्रति श्रमिक 5 हजार रुपए तक की सहायता का प्रावधान किया गया है। बिजली, पानी, सड़क और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। प्रदेश में निवेश का वातावरण लगातार बेहतर हो रहा है। नए उद्योगों की स्थापना से आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार होंगे।

आत्मनिर्भर भारत की औद्योगिक तस्वीर का प्रतीक हैं इकाइयां

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पीथमपुर में बैटरी स्टोरेज प्लांट और ऑप्टिकल फाइबर केबल निर्माण इकाई का शुभारंभ मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। दोनों इकाइयों में करीब 850 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। उन्होंने कहा कि ये केवल दो कारखानों की शुरुआत नहीं, बल्कि भारत के बदलते औद्योगिक परिदृश्य और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का प्रतीक हैं।

बैटरी स्टोरेज प्लांट देश की बढ़ती ग्रीन एनर्जी जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगा, वहीं ऑप्टिकल फाइबर इकाई डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। शेखावत ने कहा कि भारत का विनिर्माण क्षेत्र तेजी से मजबूत हुआ है और देश वैश्विक आपूर्ति शृंखला में अपनी अहम भूमिका बना रहा है। उन्होंने बताया कि प्रताप ग्रुप के विभिन्न प्रयासों से करीब 30 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें