Advertisement

स्वाइन फ्लू ने ली उज्जैन निवासी महिला की जान

स्वाइन फ्लू : माधवनगर में आइसोलेशन वार्ड तैयार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर/उज्जैन। इंदौर में स्वाइन फ्लू से उज्जैन की 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला का कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल के मुताबिक, मृतक की पहचान सरोज नागर (60) के रूप में हुई है। वे उज्जैन के ऋषि नगर की रहने वाली थीं।

तबीयत बिगडऩे के बाद उन्हें इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक इलाज चलने के बाद उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसे मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू से इस सीजन की पहली मौत बताया जा रहा है। मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग संक्रमण को लेकर निगरानी और जरूरी जानकारी जुटा रहा है। परिजन के मुताबिक, सरोज नागर 31 जुलाई को बीमार हुई थीं। परिजन ने उन्हें स्थानीय अवंती अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर इंदौर के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया था।

Advertisement

ऋषि नगर में 28 घरों के 104 लोगों की स्क्रीनिंग

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ऋषिनगर एक्सटेंशन की महिला की स्वाइन फ्लू से मौत के बाद हेल्थ विभाग अलर्ट मोड पर है। उसने 28 घरों का सर्वे किया और 104 लोगों की स्क्रीनिंग की है। माधवनगर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है।

Advertisement

60 वर्षीय वृद्धा लंबे समय से सर्दी-खांसी से पीडि़त थीं। उनका पहला उज्जैन व बाद में इंदौर में उपचार चला। 31 जुलाई को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई ओर 16 अगस्त को मृत्यु। सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल ने बताया कि महिला की रिपोर्ट में इन्फ्लूएंजा-ए और एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उन्हें डायबिटीज सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी थीं। ऋषि नगर के 28 घरों की जांच की गई। 104 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। फिलहाल किसी में भी एच-1एन-1 वायरस नहीं मिला है। माधव नगर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया है। सर्दी-खांसी के मरीजों की स्क्रीनिंग शुरू की गई है।

सूअर से फैलता है स्वाइन फ्लू
नोडल अधिकारी डॉ. एच.पी. सोनानिया ने बताया कि स्वाइन फ्लू सूअर के संपर्क में आने से फैलता है। हालांकि यह एक मरीज से दूसरे में भी फैल सकता है।

यह सावधानी जरूरी

सर्दी-खांसी अगर लंबे समय तक है तो जांच कराएं।

भीड़ वाले इलाकों में जाने पर मास्क लगाएं।

सर्दी-खांसी पीडि़त के संपर्क में आने से बचें।

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें