Advertisement

600वें टेस्ट में जीता भारत,गॉल में श्रीलंका को 165 रन से हराया

भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में 165 रन से जीत हासिल की है। यह भारत का 600वां टेस्ट था और शुभमन गिल की टीम ने इसमें जीत हासिल की। जीत के लिए मिले 372 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रन पर सिमट गई। मानव सुथार ने छह विकेट लिए। इस जीत के साथ टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

Advertisement

मानव सुथार ने मैच में 10 विकेट लिए

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई थी। टीम इंडिया को दूसरी पारी में 178 रन की बढ़त हासिल थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए और कुल 371 रन की बढ़त हासिल की और इस तरह श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य मिला था। मानव ने मैच में कुल 10 विकेट लिए। पहली पारी में उन्होंने चार विकेट झटके थे।

Advertisement

श्रीलंका की दूसरी पारी और पांचवें दिन क्या हुआ?

श्रीलंका की टीम ने पांचवें दिन चार विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरू किया और 122 रन बनाने में बाकी के छह विकेट गंवा दिए। कप्तान धनंजय डिसिल्वा और सोनल दिनुषा ने शानदार बल्लेबाजी की और पांचवें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी निभाई। धनंजय को रवींद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। वह सात चौके की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रीलंका की टीम लगातार विकेट गंवाती रही। निरोशन डिकवेला 10 रन, केशारा नुवांथा 20 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

वहीं, प्रभात जयसूर्या और लाहिरू कुमारा खाता नहीं खोल सके। सोनल दिनुषा आठ चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले चौथे दिन श्रीलंका की दूसरी पारी में निशान मदुष्का छह रन, लाहिरू उदारा 16 रन और कामिंदु मेंडिस दो रन बनाकर आउट हुए थे। दिनेश चांदीमल के कन्कशन के तौर पर आए पासिंदु सूरियाबंदारा खाता नहीं खोल सके थे। भारत की ओर से सुथार के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट झटके। वहीं, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला।

श्रीलंका की पहली पारी

श्रीलंका की टीम तीसरे दिन ही अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी थी। उसकी पारी तीसरे दिन ही सिमट भी गई। श्रीलंका ने 79.4 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 284 रन बनाए। इसमें से 100 रन का योगदान सोनल दिनुषा का रहा। उन्होंने 168 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए।

भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। ऐसे में श्रीलंका टीम भारत से 178 रन पीछे रह गई। भारतीय टीम अब चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 178 रन की बढ़त के साथ उतरेगी।

 

इसके अलावा निरोशन डिकवेला ने 115 गेंद में सात चौके की मदद से 80 रन की पारी खेली। इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी हुई। इसी ने श्रीलंका को फॉलोऑन बचाया। उन्हें फॉलोऑन बचाने के लिए 263 रन बनाने थे। इन दोनों के अलावा कोई श्रीलंकाई बल्लेबाज 30 का आंकड़ा नहीं पार कर सका।

निशान फर्नांडो खाता नहीं खोल पाए। वहीं, लाहिरू उदारा 27 रन, दिनेश चांदीमल चार रन और कामिंदु मेंडिस 14 रन बना सके। इसके बाद कप्तान धनंजय डिसिल्वा भी 21 रन बनाकर आउट हो गए। फिर डिकवेला और सोनल ने पारी संभाली। सोनल ने करीब साढ़े चार घंटे बल्लेबाजी की और श्रीलंका को मुश्किलों से निकाला।

इस साझेदारी को प्रसिद्ध ने तोड़ा। उन्होंने डिकवेला को आउट किया। इसके बाद केशारा नुवांथा दो रन, प्रभात जयसूर्या 10 रन और लाहिरू कुमारा 10 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से मानव सुथार ने चार विकेट लिए। वहीं, रवींद्र जडेजा को तीन विकेट मिले। सिराज, प्रसिद्ध और कुलदीप ने एक-एक विकेट लिया।

पारी खत्म होते ही बारिश शुरू हो गई है और मैदान को कवर्स से ढक दिया गया। पहले खेल को बारिश की वजह से रोका गया, फिर अंपायर्स ने दिन के खेल को समाप्त करने की घोषणा की। बारिश की वजह से शुरुआती दो दिन खेल को काफी नुकसान पहुंचा था

भारत की पहली पारी

भारत के लिए पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने सबसे ज्यादा 167 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया।

इसके अलावा केएल राहुल ने 10 चौके और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाए। वहीं, ध्रुव जुरेल ने 51 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज 50+ का आंकड़ा नहीं छू सका।

यशस्वी जायसवाल 32 रन, कप्तान शुभमन गिल 16 रन, ऋषभ पंत 39 रन, रवींद्र जडेजा 13 रन, मानव सुथार 24 रन, मोहम्मद सिराज 11 रन और प्रसिद्ध कृष्णा दो रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, केशारा नुवांथा को तीन विकेट मिले। असिथा फर्नांडो ने दो विकेट झटके। थोड़ी देर में श्रीलंका की पहली पारी शुरू होगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें