मेडिकल जांच के बाद इमरान खान को अस्पताल से फिर जेल भेजा

6 डॉक्टरों की टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, भर्ती की जरूरत नहीं बताई
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद शुक्रवार को शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल से वापस अडियाला जेल भेज दिया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद छह डॉक्टरों की टीम ने उनकी स्वास्थ्य जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने कहा कि इमरान खान को अस्पताल में भर्ती रखने की जरूरत नहीं है और वह जेल में ही सुरक्षित हैं।
इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच इमरान खान को वापस रावलपिंडी की अडियाला जेल ले जाया गया। जेल पहुंचने के बाद उन्हें उनकी सेल में भेज दिया गया।
इससे पहले इमरान खान को अडियाला जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस्लामाबाद स्थित शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल लाया गया था। अस्पताल में उनकी जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने की आवश्यकता नहीं बताई, जिसके बाद उन्हें वापस जेल भेजने का निर्णय लिया गया।









