महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं, चावल का पानी दिला सकता है ग्लोइंग स्किन

यदि चावल धोते समय आप चावल का पानी फेंक देते हैं, तो ऐसा न करें क्योकि यह त्वचा को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। अगर आप दाग-धब्बे, झाइयों, झुर्रियों, स्किन टैनिंग, पिगमेंटेशन, अन-ईवेन स्किन टोन से परेशान हैं तो चावल का पानी इन सभी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जो स्किन के लिए हेल्दी होते हैं। यदि आपकी उम्र 25-30 साल की है और अभी से बढ़ती उम्र के लक्षण दिखने शुरू हो गए हैं तो आप चावल का पानी लगाना शुरू कर दें।
Advertisement
जानिए चेहरे पर चावल का पानी लगाना किस तरह से फायदेमंद है:
- मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करना
- त्वचा की चमक बढ़ाना
- त्वचा को हाइड्रेट और नमी देना
- त्वचा को तनावमुक्त और टोन करना
- झुर्रियों को कम करना और उम्र के प्रभाव को धीमा करना
स्किन के लिए इस तरह से तैयार करे चावल का पानी:
Advertisement
- चावल को अच्छी तरह धो लें।
- अब, साफ धुले चावल में एक बार फिर पानी डालें और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- तय समय बाद पानी से चावल अलग कर लें। आप इस पानी को किसी कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं और रोज मुंह धोने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- वहीं, अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप चावल को उबालकर भी बचे हुए पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।चावल के पानी में विटामिन B, C, और E होते है, जो आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके नियमित उपयोग से त्वचा में सुधार हो सकता है।
Advertisement









