Advertisement

मानसून की बेरुखी: उज्जैन में अगले पांच दिन तेज बारिश के आसार नहीं

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। पश्चिमी मध्यप्रदेश से मानसून रूठा हुआ है। जबकि पूर्वी मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी अगले पांच दिनों तक उज्जैन में तेज बारिश की संभावना से इनकार किया है। शहर में नागपंचमी के दिन मामूली बारिश हुई थी इसके बाद आसमान खुला होने के कारण दिन का तापमान बढ़ कर 30.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

Advertisement

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सिस्टम कमजोर होने के कारण पश्चिमी मध्यप्रदेश तक पहुंचते-पहुंचते इसका प्रभाव खत्म हो जाता है। मजबूत सिस्टम नहीं होने के कारण गुरुवार तक तेज बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और बारिश का मौसम है इसलिए लोकल माइश्चराइजेशन के कारण कहीं-कहीं हल्की बारिश या बौछार हो सकती है।

शहर में अब तक 601 मिमी यानि 23.66 इंच बारिश हो चुकी है जबकि जिले का आंकड़ा ४९७.२ मिमी यानि 19.57 इंच तक पर ही अटका है। तहसीलवार देखें तो घट्टिया में ४६१ मिमी. यानी 18.14 इंच, खाचरौद ५४३ मिमी. यानी 21.37 इंच, नागदा ५८४.५ मिमी. यानी 23.01 इंच, बडऩगर ४९२ मिमी. यानी १९.३७ इंच, महिदपुर ५६९ मिमी. यानि २२.४ इंच, झारडा ५८९ मिमी. यानि २३.१८ इंच, तराना ५४४.३ मिमी. यानि २१.४२ इंच, माकड़ौन २६१मिमी. यानि १०.२७ इंच बारिश हुई है।

Advertisement

मौसम विभाग के भोपाल कार्यालय के अनुसार उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से उत्त पश्चिमी बंगाल की खाड़ी एवं आसपास के क्षेत्र में निम्न दाब का क्षेत्र बना है। इससे उत्तर पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश होगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें