Advertisement

कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गिरी, 1 की मौत, 19 घायल

धार: सावन के चौथे और अंतिम सोमवार से पहले नर्मदा जल लेने जा रहे कांवड़ियों के साथ धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। निसरपुर चौकी क्षेत्र में ग्राम कडमाल से करीब एक किलोमीटर दूर एक पुल पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 19 श्रद्धालु घायल हुए हैं।

Advertisement

स्टीयरिंग फेल होने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु पुराने चिखलदा की ओर नर्मदा जल लेने के लिए कांवड़ यात्रा पर निकले थे। इसी दौरान पुल पर पहुंचते ही ट्रैक्टर का स्टीयरिंग फेल हो गया। ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे जा गिरी।

Advertisement

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

एक श्रद्धालु की मौत, कई गंभीर

Advertisement

हादसे में राजू पकाव नाम के युवक की मौत हो गई। वहीं करीब 19 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

बड़वानी जिला अस्पताल के डॉक्टर एसएन पाटीदार ने बताया कि धार से 18-19 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें करीब 6 से 7 मरीजों की हालत गंभीर है। घायलों के सिर, कमर, हाथ और पेट में चोटें आई हैं।

सावन के अंतिम सोमवार के लिए निकले थे कांवड़िए

श्रद्धालु सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर नर्मदा जल लेकर धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे। हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस ने घायलों के उपचार की व्यवस्था की। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें