Advertisement

बच्चों को बार-बार डांटने से उनके व्यवहार पर क्या असर पड़ता है?

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे की परवरिश अच्छी हो, लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियां बच्चों पर बुरा असर डाल सकती हैं। बच्चों को बार-बार डांटना भी इन्हीं में शामिल है। कई माता-पिता सोचते हैं कि सख्ती से बच्चा सही राह पर रहेगा, लेकिन ज्यादा डांट से उसकी मानसिक सेहत प्रभावित हो सकती है। इसलिए गलती करने पर डांटने के बजाय बच्चे को समझाएं और उसे अपनी बात रखने की आजादी दें। ल्यूवेन विश्वविद्यालय की एक स्टडी में भी पाया गया कि बार-बार डांटने से बच्चों में आगे चलकर डिप्रेशन और मानसिक समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।अगर आप अपने बच्चों के साथ काफी ज्यादा स्ट्रिक्ट से पेश आते हैं, तो उनके स्वभाव पर नकारात्मक असर पड़ता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

Advertisement
  • आत्मविश्वास में कमी

अगर आप बच्चों को हर छोटी बात पर डांटते हैं, तो उनका आत्मविश्वास और आत्मसम्मान कम हो सकता है। इसलिए उनकी हर गलती पर गुस्सा करने के बजाय उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करें।

  • सामाजिक क्षमता पर असर

बच्चों के साथ बहुत ज्यादा सख्ती करने से वे दूसरों से खुलकर बात करने में झिझक सकते हैं। ऐसे में उन्हें नए लोगों से मिलने और सामाजिक परिस्थितियों का सामना करने में परेशानी हो सकती है।

Advertisement
  • आक्रामक व्यवहार

जरूरत से ज्यादा डांट और सख्ती का असर बच्चों के व्यवहार पर भी पड़ सकता है। कुछ बच्चे घर में चुप रहते हैं, लेकिन बाहर गुस्से या आक्रामक तरीके से व्यवहार करने लगते हैं।

  • असफलता का डर

ज्यादा डांट खाने वाले बच्चों के मन में असफल होने का डर बढ़ सकता है। वे अपनी गलतियों से सीखने के बजाय उन्हें छिपाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए बच्चों को अपनी गलतियों से सीखने का मौका दें और उन्हें अपनी भावनाएं खुलकर बताने की आजादी दें।

Advertisement
  • बच्चों को समझें, सिर्फ डांटें नहीं

बच्चों के साथ प्यार और समझदारी से पेश आने से उनमें सकारात्मक सोच विकसित होती है। हर छोटी गलती पर डांटने के बजाय उन्हें समझाएं और सही रास्ता दिखाएं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे बेहतर तरीके से अपनी समस्याओं का सामना करना सीखेंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें