Popup Image
Advertisement

माइग्रेन के ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सतर्क, जानिए राहत के घरेलू उपाय

आज की तेज़-रफ्तार और तनावभरी जीवन में सिरदर्द होना एक आम बात है। लेकिन क्या आपको अक्सर सिर के एक हिस्से में इतना तेज़ दर्द होता है कि दैनिक काम करना भी मुश्किल हो जाता है? यदि हाँ, तो सावधान हो जाइए। यह सामान्य सिरदर्द नहीं, बल्कि माइग्रेन हो सकता है।

Advertisement

माइग्रेन केवल एक सिरदर्द नहीं है, बल्कि यह एक जटिल न्यूरोलॉजिकल समस्या है। इसमें होने वाला दर्द अक्सर धक-धक करने जैसा महसूस होता है और इसके साथ ही व्यक्ति को रोशनी और आवाज़ के प्रति तीव्र संवेदनशीलता हो सकती है। यह स्थिति न केवल आपके स्वास्थ्य को, बल्कि आपके व्यक्तिगत जीवन को भी बुरी तरह प्रभावित कर सकती है।

माइग्रेन के सामान्य लक्षण:

Advertisement

1.सिर के एक तरफ तेज धड़कता दर्द

2.मतली और उल्टी

Advertisement

3.रोशनी या तेज आवाज से परेशानी

4.धुंधला दिखना

5.चक्कर और कमजोरी

6.गर्दन में जकड़न

माइग्रेन के प्रभावी घरेलू उपाय:

दवाइयों के साथ-साथ जीवन में कुछ छोटे बदलाव माइग्रेन के दर्द और बार-बार होने वाले अटैक को कम करने में काफी मददगार साबित होते हैं जैसे:

  • कोल्ड कंप्रेस: सिर के पिछले हिस्से या माथे पर ठंडे पानी की पट्टी या आइस पैक रखने से नसों की सूजन कम होती है और दर्द में तुरंत राहत मिलती है।
  • अंधेरे और शांत कमरे में आराम: माइग्रेन के दौरान रोशनी और शोर दर्द को बढ़ाते हैं। अटैक आने पर एक शांत और अंधेरे कमरे में कुछ देर सोने की कोशिश करें।
  • हर्बल टी का सेवन: अदरक की चाय मतली को कम करने और मस्तिष्क की नसों को शांत करने में बहुत प्रभावी मानी जाती है।
  • मैग्नीशियम और हाइड्रेशन: पर्याप्त पानी पिएं और अपने आहार में मैग्नीशियम युक्त चीजें (जैसे बादाम या कद्दू के बीज) शामिल करें।
  • तनाव प्रबंधन: ‘प्राणायाम’ और ‘योग निद्रा’ जैसे अभ्यास मानसिक तनाव को कम करते हैं, जो माइग्रेन का सबसे बड़ा ट्रिगर है।
  • डिजिटल डिटॉक्स: सोने से कम से कम 1 घंटा पहले मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन से दूरी बना लें। नीली रोशनी माइग्रेन के खतरे को बढ़ाती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें