Advertisement

भुजरिया पर जाहरवीर गोगादेव जी के निशान पूजे, संतों का आशीर्वाद लिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से राखी बंधवाई और रात में निकल पड़े सिंहस्थ की तैयारी देखने

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह श्री वाल्मीकि धाम सिद्धपीठ पहुंचकर स्वामी सोहनदास जी की समाधि और प्रतिमा के दर्शन कर यहां पधारे श्री जाहरवीर गोगादेव जी के निशान ध्वज का पूजन किया। उन्होंने राज्यसभा सांसद बालयोगी संत उमेशनाथ महाराज का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे इंदौर रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार देर शाम उज्जैन आए थे। देवदर्शन के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, महाकाल मंदिर समिति की महिला कर्मचारियों और नगर निगम की सफाई मित्रों से रक्षा सूत्र बंधवाया। साथ ही शहर के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर भगवान का पूजन-अर्चन की। शोक संतप्त परिवार से मिलकर सांत्वना दी और देर रात को ही सिंहस्थ के कामों की तैयारी देखने सड़कों पर निकल गए। शनिवार सुबह वे इंदौर के लिए रवाना हुए।

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार देर रात ढाबा रोड से गोपाल मंदिर होते हुए छत्री चौक तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण के काम का निरीक्षण किया। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने उन्हें काम की पूरी जानकारी दी। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उनके साथ थे। इस मार्ग से भगवान महाकाल की राजसी सवारी भी निकलना है। इस कारण सीएम ने इस रोड को समय पर बेहतर तरीके से पूरा करने का कहा।

पुलिस और महिला सफाई मित्रों के साथ मनाया रक्षाबंधन

Advertisement

इसके पहले सीएम डॉ. यादव ने देवास रोड स्थित पुलिस सामुदायिक भवन और वीवीआईपी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रमों में महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, महाकाल मंदिर समिति की महिला कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों तथा नगर निगम की महिला सफाई मित्रों ने मुख्यमंत्री को मंगल तिलक लगाकर और रक्षा सूत्र बांधकर लंबी उम्र की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों से चर्चा कर हालचाल जाने और उनका मुंह मीठा कराकर रक्षाबंधन गिफ्ट दिए।

विक्रांत भैरव, काल भैरव और अंगारेश्वर महादेव के किए दर्शन

शुक्रवार शाम को उज्जैन आए सीएम डॉ. यादव ने शहर के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। पहले विक्रांत भैरव मंदिर मंदिर पहुंचकर उन्होंने भगवान श्री विक्रांत भैरव के दर्शन और आरती की। मंदिर के पुजारी की पुत्री ईशानवी ने उन्हें राखी बांधी। इसके बाद रात्रि में श्री काल भैरव मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए तथा मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साथ चल रहे अधिकारियों से ली। इसके पहले शाम को वे श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और महादेव का पंचामृत और गुलाल से पूजन-अर्चन किया।

प्यार चंद यादव के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गीता कॉलोनी स्थित निवास पहुंचकर स्व. प्यार चंद यादव (72 वर्ष) के निधन पर उनके निवास स्थान पर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक संतप्त परिवार के सदस्य सुनील यादव, प्रहलाद यादव, सुरेश यादव, नितिन यादव, अनिल यादव, रितेश यादव व अनिरुद्ध यादव से भेंट कर ढांढस बंधाया। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, यूडीए अध्यक्ष रवि सोलंकी, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन आदि जनप्रतिनिधि पूरे समय साथ रहे।

कलावती दीदी ने बांधी राखी सीएम ने लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गीता कॉलोनी स्थित निज निवास पर परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाया। बहन कलावती यादव (निगम अध्यक्ष) से उन्होंने राखी बंधवाकर आशीर्वाद लिया। भाई नंदलाल यादव व नारायण यादव सहित परिवारजन मौजूद थे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें