Advertisement

शोरूम संचालक हत्या से नाराज अग्रवाल समाज का माधवनगर थाने पर प्रदर्शन

हार्न बजाने सी मामूली बात पर चाकू से गोदकर मार डाला था

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। गुरुवार देर रात हार्न बजाने जैसी मामूली बात पर ट्रैक्टर शोरूम संचालक युवक को करीब आधा दर्जन युवकों ने चाकू से गोदकर मार डाला था। घटना के विरोध में शनिवार सुबह माधव नगर थाने का घेराव किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मृतक ऋषि नगर निवासी यश पिता विजय नारायण मित्तल (27) गुरुवार रात को यश अपनी कार से अपने पांच दोस्तों अभय व्यास, मंगल और अन्य को उनके फ्लैट पर छोडऩे जा रहे थे। रात ढाई बजे दमदमा मोड़ पर खड़े युवकों से साइड मेें होने के लिए यश ने कार का हार्न बजाया। इसी बात पर वहां मौजूद करीब 7-8 युवकों ने यश और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया।

Advertisement

हमलावरों ने यश का पीछा किया और चाकू से गोद दिया। जान बचाने के लिए व दौड़ता हुआ 100 से 150 मीटर दूर जिला पंचायत कार्यालय तक पहुंचकर गिर गया। उसकी मौत हो गई। यश के दोस्त अभय व्यास और मंगल भी चाकू लगने से घायल हैं। ये लोग माधव नगर पुलिस को बुलाकर लाए। यश की लाश रक्षाबंधन के दिन सुबह करीब 5 बजे जिला पंचायत कार्यालय के पास मिली।

चार आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी
माधवनगर टीआई गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपियों की नामजद पहचान कर ली गई है। पुलिस ने चार आरोपियों विशाल ठाकुर, विजय ठाकुर, सागर और करण (निवासी दमदमा क्षेत्र) को गिरफ्तार कर लिया है। आयुष, शेंटू और आकाश फरार हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें