Advertisement

पिपरिया में बस-कार की टक्कर, 30 घायल

पिपरिया। पिपरिया के मोहगांव के पास मंगलवार रात बस और कार की टक्कर में 30 लोग घायल हो गए। बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में घायल 15 लोगों की हालत गंभीर बताई गई, जिन्हें इलाज के लिए रेफर किया है। 9 घायलों को पिपरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीएमओ राजकुमार देजवार ने बताया कि हादसे में गंभीर घायलों के हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं।

Advertisement

गंभीर घायलों में पचमढ़ी निवासी पुरुषोत्तम (59), सुमित (38), सुलेखा (37), मनीष (19), करण (56), चेतना (6) और पुष्पा (36) शामिल हैं। इसके अलावा भोपाल की सुलेखा (45), श्रीधाम की रज्जो (50), मटकुली के अनिल (42), पिपरिया की पार्वती (47), जबलपुर के छोटेलाल (50), केशला के ललित (35) और कार चालक श्वेतांक राय को भी रेफर किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें