Advertisement

नाले में मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे

रतलाम: जिले के सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार दोपहर एक 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिला। प्राथमिक जांच में युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव गांव के पास रिगड़ वाले नाले में औंधे मुंह पड़ा मिला। उसके दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे और सिर, गर्दन व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

Advertisement

मृतक की पहचान भीमा पिता मनोहर चरपोटा, निवासी बोरदा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि युवक पर कुल्हाड़ी से वार किया गया। घटना के बाद से उसकी पत्नी ललिता चरपोटा भी घर से गायब है, जिससे पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है।

1 सितंबर से लापता था युवक

Advertisement

जानकारी के अनुसार, भीमा 1 सितंबर से लापता था। उसी दिन उसके चाचा भीमसिंह ने उसकी पत्नी ललिता से भीमा के बारे में पूछा था। ललिता ने बताया कि भीमा दानपुर गया है। रात करीब 9 बजे चाचा ने दोबारा भीमा के बारे में पूछा तो ललिता ने बताया कि वह अभी तक वापस नहीं आया है। इसके बाद भीमा की तलाश की जा रही थी।

नाले में औंधे मुंह मिला शव

Advertisement

बुधवार दोपहर गांव के समीप रिगड़ वाले नाले में भीमा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। शव के दोनों पैर रस्सी से बंधे मिले। सिर, गर्दन और चेहरे पर चोट के गंभीर निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर से मिले खून के निशान

प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को युवक के घर में खून के निशान भी मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक के साथ घर में मारपीट या हमला हुआ हो सकता है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और पत्नी के गायब होने समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने हत्या की आशंका के आधार पर जांच शुरू की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद मौत के कारण और घटनाक्रम को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें