22 साल की युवती की संदिग्ध मौत

उज्जैन। किशनपुरा में रहने वाली और वीडी मार्केट में कपड़े की दुकान पर काम करने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। माधव नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
Advertisement
२२ साल की नेहा पिता महेश मक्सीरोड स्थित किशनपुरा की रहने वाली थी। वह कपड़े की दुकान पर काम करती थी। वीडी मार्केट में ही दुकान पर उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन पहुंचे।
भाई विजय लकवाल ने बताया कि उसे दुकान से घर लाए व दवाएं दीं। आराम नहीं हुआ तो माधव नगर अस्पताल ले गए जहां उसकी मृत्यु हो गई। उसकी एक माह पहले ही किशनपुरा में सगाई हुई थी। पिता पेंटर हैं और वह दो भाइयों में इकलौती बहन थी।
Advertisement









