Advertisement

हरतालिका तीज : आज रात खुलेंगे सौभाग्येश्वर महादेव के पट, 24 घंटे तक होंगे दर्शन

माता-पिता और पुत्र का त्योहार एक ही दिन

Advertisement

उज्जैन। सौभाग्य की कामना से किया जाने वाला महिलाओं का हरतालिका तीज पर्व सोमवार को रहेगा। इस बार एक अजीब संयोग बन रहा है। सोमवार को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ आ रहे हैं। सोमवार शिवजी, हरतालिका तीज पार्वती जी और चतुर्थी गणेशजी के दिन माने जाते हैं। ऐसे में एक ही दिन में माता-पिता और पुत्र के त्योहार-पर्व का संयोग बन रहा है।

पटनीबाजार स्थित सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर में हरतालिका तीज पर पूजन का विशेष महत्व है। 84 महादेव में 61 वें नंबर पर आने वाले सौभाग्येश्वर महादेव के बारे में कहा जाता है कि इनकी स्थापना मां पार्वती ने की थी। ऐसे में मंदिर में पूजन का विशेष महत्व है। पुजारी शरद पंड्या के मुताबिक मंदिर के पट रविवार रात 12 बजे खोले जाएंगे। यह २४ घंटे तक खुले रहेंगे। इस दौरान जलाभिषेक भी होगा। पंड्या के मुताबिक तृतीया और चतुर्थी तिथि एक ही दिन है। हालांकि दोनों का पूजन साथ-साथ हो सकेगा। महिलाएं हरतालिका में होने वाली पांचों पूजा इस दौरान कर सकेंगी। तिथि का असर उस पर नहीं होगा।

Advertisement

हरतालिका तीज सामग्री की लगीं दुकानें

हरतालिका तीज सामग्री की दुकानें भी लग गई हैं। बाजार में मक्का, सीताफल, कंतोला, सेम की फली, खीरा ककड़ी, करौंदा, बैर, भिंडी, ग्वार फली, अरंडी के फल, धतूरा, आक के फूल, सूखी टहनियां, जड़ी बूटियों की जड़ें, अलग-अलग पौधे और पेड़ की पत्तियां इनमें शामिल हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें