Advertisement

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बॉलीवुड और टीवी सितारों ने भेजी दुआएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन से पहले ही मनोरंजन के सितारों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना भी की।

Advertisement

एक्ट्रेस उपासना सिंह ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘मोदीजी, मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि हमारे प्रधानमंत्री भारत जैसे देश में हुए और इतिहास रच दिया। उन्होंने इतने अच्छे काम किए हैं। मेरा तो यही मानना है कि अगर कोई व्यक्ति इतने समय तक प्रधानमंत्री है, तो उनमें कुछ तो बात है। मोदी हैं तो सब कुछ संभव है, मैं भी इस बात को मानती हूं।’

आईएएनएस से बातचीत में एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने बताया कि PM मोदी का घर उनका ननिहाल है। उन्होंने कहा, ‘मैं बताना चाहती हूं कि वे जहां से हैं, वहां मेरे नाना का घर है यानी कि वो मेरा ननिहाल है। मैं मोदी जी को जन्मदिन की बधाई देना चाहती हूं, भगवान आपको तंदुरस्त रखे। हमेशा खुश रहें और ऐसे ही तरक्की करते रहें।

Advertisement

वहीं ईशा कोप्पिकर ने बताया कि वे प्रधानमंत्री मोदी की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने कहा, ‘मोदीजी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपने पिछले 25 साल से मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के पद पर रहकर बहुत अच्छा काम किया है। भारत को एक अच्छे मुकाम पर पहुंचाया है। जन्मदिन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान आप पर बहुत कृपा बरसाए। ‘मोदीजी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपने पिछले 25 साल से मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के पद पर रहकर बहुत अच्छा काम किया है। भारत को एक अच्छे मुकाम पर पहुंचाया है। जन्मदिन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

एक्टर बिंदु दारा सिंह ने प्रधानमंत्री के कार्य की तारीफ की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘पीएम मोदी को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं। वो आगे भी ऐसे ही अच्छा काम करते रहें। हर रोज अच्छा काम करते हैं और अभी ब्रिक्स में अच्छा काम कर ही रहे हैं, लीडर कोई हो तो ऐसा हो, वर्ना न हो।’

Advertisement

इसी के साथ बॉलीवुड के दिग्गज एक्टरशत्रुघ्न सिन्हाने जन्मदिन से एक दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया। एक तस्वीर में वह प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं।

अपनी इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, ‘कल शुभकामनाओं की बाढ़ में खो जाने से पहले आपको एडवांस में जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको यह अंदाज कैसा लगा? हमारे दोस्त, समाज के दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपको अच्छी सेहत, प्यार, खुशी, शांति और आगे एक स्वस्थ जिंदगी मिले। भगवान आपका भला करे।’

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें