Popup Image
Advertisement

महाकाल के दरबार में तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन में शनिवार तड़के बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं। वे सुबह करीब 4 बजे अपनी मां और परिवार के साथ मंदिर पहुंचीं। पारंपरिक साड़ी पहनकर पहुंचीं तमन्ना ने नंदी हॉल में बैठकर करीब दो घंटे तक भस्म आरती के दर्शन किए और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

Advertisement

भस्म आरती के दौरान तमन्ना पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना करती नजर आईं। आरती के बाद उन्होंने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना भी कही। इस दौरान महाकाल मंदिर समिति की ओर से तमन्ना और उनके परिवार का सम्मान किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें