दरवाजा नहीं खुला तो वेंटिलेशन से कूदा पति, अंदर का नजारा देख रह गया दंग

स्कूली प्रेम के बाद दो साल पहले की थी शादी
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। तिरुपतिधाम में रहने वाले एक युवक की पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से थोड़ी ही देर पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। जब पत्नी ने स्वयं को बेडरूम में बंद कर लिया। तो पति वेंटिलेशन से बेडरूम में कूदा । देखा तो पत्नी फंदे पर लटकी थी। चिमनगंज पुलिस ने पीएम कराया है।
22 साल की शिवानी ने हीरालाल से प्रेम विवाह किया था। स्कूल के जमाने के दोनों दोस्त थे। शादी के बाद दोनों ने कानीपुरा रोड स्थित तिरुपतिधाम कॉलोनी में रहते थे। सोमवार-मंगलवार की रात दोनों के बीच विवाद हुआ था। हीरालाल ने बताया कि वह ड्रायवर है। सुबह सवारी ले जानी थी। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। शिवानी रुकने का कह रही थी। फिर उसने खुद को बेडरूम में बंद कर लिया। खटखटाने पर भी उसने दरवाजा नहीं खोला तो खाना खाकर मैं आगे बैठा रहा। रात करीब 2.20 बजे फिर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। फिर वेंटिलेशन से कमरे में कूदा तो शिवानी फंदे पर थी। अस्पताल लाए तो मौत हो चुकी थी।
दो साल पहले लव मैरिज की थी
हीरालाल ने बताया कि स्कूल के दिनों से दोनों में प्रेम प्रसंग था। दो साल पहले ही लव मैरिज की थी। हालांकि परिजनों को इस पर आपत्ति नहीं थी। पुलिस ने शिवानी के परिजन के बयान दर्ज किए हैं।









