Advertisement

एग्री बेस्ड कंपनी पेशवा व्हीट ला रही IPO, निवेशकों की नजर

एग्रो बेस्ड फूड प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी पेशवा व्हीट लिमिटेड का आईपीओ 24 सितंबर 2026 को खुल रहा है। बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने वाली इस कंपनी के आईपीओं में निवेशक 26 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। यदि सबकुछ योजनानुसार चला तो इसके शेयर एक अक्टूबर 2026 को लिस्ट हो जाएंगे।

Advertisement
  • क्या है प्राइस बैंड

पेशवा व्हीट आईपीओ के जरिए 53.52 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इस आईपीओ में शेयर का प्राइस बैंड 95 से 101 रुपये तय किया गया है। इश्यू के तहत कुल 52.99 लाख शेयर जारी किए जा रहे हैं। इसमें 50.04 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है जिसमें मार्केट मेकर्स के लिए 2.95 लाख शेयर रिजर्व हैं।

  • रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 50% रिजर्वेशन

इस इश्यू में रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 25.03 लाख शेयर (कुल इश्यू का 50.02%) रिजर्व हैं। इस आईपीओ का लॉट साइज 1,200 शेयरों का है। लेकिन रिटेल कैटेगरी के निवेशकों को दो लॉट यानी कम से कम 2,400 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। मतलब कि अपर प्राइस बैंड (101 रुपये) के हिसाब से उन्हें 2,42,400 रुपये का न्यूनतम निवेश करना होगा। वहीं एचएनआई श्रेणी के लिए न्यूनतम 3,600 शेयर (3,63,600 रुपये) का आवेदन आवश्यक होगा।

Advertisement
  • आईपीओ से जुटाई राशि का क्या होगा

आईपीओ से जुटाई राशि में से 26.50 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी के वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में होगा। 6.69 करोड़ रुपये का उपयोग प्लांट एवं मशीनरी की खरीद के लिए होगा। इस राशि में से 5.01 करोड़ रुपये सिविल कंस्ट्रक्शन में खर्च होंगे।

  • क्या करती है कंपनी

इस कंपनी की स्थापना साल 2023 में हुई थी। इसकी इंदौर में 56,100 टन वार्षिक क्षमता का प्लांट है जहां गेहूं पर आधारित प्रोडक्ट्स बनते हैं। इसके 4 राज्यों में संस्थागत तथा थोक ग्राहकों हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में इसकी कुल आय 215.96 करोड़ रुपये रही थी।

Advertisement
  • पेशवा व्हीट का जीएमपी क्या है

अनलिस्टेड बाजार में पेशवा व्हीट का ग्रे मार्केट प्रीमियम या जीएमपी इस समय शून्य दिखाया जा रहा है। मतलब कि निवेशकों के बीच इस बारे में कोई हलचल नहीं है।

  • आईपीओ के बारे में मुख्य जानकारी
  1. यह 24 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक खुला है
  2. इसका प्राइस बैंड 95 से 101 रुपये प्रति शेयर है
  3. इसका इश्यू साइज 52 करोड़ रुपये (52.99 लाख शेयर) है
  4. लिस्टिंग की तारीख 1 अक्टूबर 2026 (BSE SME) है

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें