सीनियर सिटीजन के लिए खास मौका, 2 साल की FD पर ये बैंक दे रहे ज्यादा ब्याज

देश में जिनकी उम्र 60 साल या उससे अधिक हो गई है, वे सभी सीनियर सिटीजन यानी कि वरिष्ठ नागरिक की कैटेगरी में आते हैं। इन सभी के लिए सरकार कई सारी योजनाएं चलाती है। इतना ही नहीं देश के कई सारे बैंक सीनियर सिटीजन के लिए अच्छी ब्याज दर पर एफडी योजना भी चलाते हैं। इस बीच हम यहां ऐसे पांच बैंकों की लिस्ट दे रहे हैं, जो देश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर छप्परफाड़ रिटर्न दे रहे हैं।
ये बैंक सालाना 7.5 फीसदी से 8 फीसदी तक की ब्याज दर से एफडी पर रिटर्न देते हैं। आइए जानते हैं कि अगर आप 2 साल की एफडी करते हैं तो आपको कितना रिटर्न मिल सकता है।
सीनियर सिटीजन की एफडी पर कितना रिटर्न मिलता है?
वैसे तो सीनियर सिटीजन की एफडी पर 7 फीसदी से लेकर के 8.50 फीसदी तक ब्याज मिलता है। लेकिन, हम यहां कुछ ऐसे बैंकों के बारे में बात कर रहे हैं, जो सालाना 7.5 फीसदी से 8 फीसदी तक का ब्याज दे रहे हैं। इनके नाम हैं- DCB बैंक, बंधन बैंक, इंडसइंड बैंक, RBL बैंक और YES बैंक। इनमें डीसीबी बैंक सीनियर सिटीजन की एफडी पर 8 फीसदी का ब्याज देता है। मान लीजिए कि अगर आप इस बैंक एफडी में एकमुश्त 10 हजार रुपये निवेश करते हैं तो दो साल में आपको 11,717 रुपये का रिटर्न मिलेगा।
बैंक के FD के ब्याज दर:
| बैंक का नाम ब्याज दर %(सालाना) |
| DCB बैंक 8.00% |
| बंधन बैंक 8.00% |
| इंडसइंड बैंक 7.80% |
| RBL बैंक 7.70% |
| YES बैंक 7.50% |
- सीनियर सिटीजन एफडी क्या होती है?
सीनियर सिटीजन एफडी वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बचत योजना होती है। इसमें सामान्य ग्राहकों की तुलना में अतिरिक्त ब्याज (80% तक) मिलता है। - सीनियर सिटीजन को FD पर कितना ब्याज मिलता है?
सीनियर सिटीजन को FD पर 8.50% तक का ब्याज मिलता है। - पोस्ट ऑफिस में सीनियर सिटीजन में कितना ब्याज मिलता है?
पोस्ट ऑफिस में सीनियर सिटीजन स्कीम में 8.2 फीसदी का सालाना ब्याज मिलता है। - 5 साल की एफडी पर कितना ब्याज मिलता है?
साल की एफडी पर 8 फीसदी तक का ब्याज मिलता है। यह बैंक और संबंधित ग्राहक पर निर्भर करता है। - एसबीआई सीनियर सिटीजन एफडी पर ब्याज दर क्या है?
एसबीआई सीनियर सिटीजन एफडी पर ब्याज दर 7.05 फीसदी तक है।
नोट: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।









