Advertisement

यामी गौतम को पहला नेशनल अवॉर्ड, पति आदित्य धर हुए गर्व से खुश

यामी गौतम को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में अपनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’  के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इस दौरान उनके साथ पति आदित्य धर भी नजर आए।

Advertisement

कपल इस दौरान मैचिंग आउटफिट में नजर आए। आदित्य धर ने जहां ब्लैक बंद गला सूट पहना था वहीं यामी गौतम गोल्डन बॉर्डर वाली ब्लैक साड़ी में नजर आईं। एक्ट्रेस को जब अवॉर्ड मिल रहा था तो आदित्य धर खुशी से ताली बजाते हुए नजर आए। उनके चेहरे वो खास चमक साफ देखी जा सकती थी।

यामी गौतम का आया रिएक्शन

Advertisement

गुजरात के केवडिया में हुए पुरस्कार समारोह के बाद यामी ने मीडिया से बातचीत की। एक्ट्रेस से जब पूछा गया की उन्हें कैसा महसूस हो रहा है तो यामी ने कहा , ‘मैं अभी भी इस पल को महसूस करने की कोशिश कर रही हूं। यह किसी भी कलाकार के लिए गर्व की बात है जिसने अपना पूरा जीवन मेहनत से बिताया है, और मैं यह बात उन सभी लोगों की ओर से कह रही हूं जो इस शहर में अपने ढेरों सपने लेकर आए हैं।

आपको नहीं पता कि जीवन ने आपके लिए क्या योजना बनाई है। आप बस ईमानदारी से अपना काम कर सकते हैं, और एक दिन आप अपनी मंजिल तक जरूर पहुंचेंगे।’

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं यह नहीं कह सकती कि जीवन मुझे कहां ले जाएगा क्योंकि मैं अभी भी जीवन में मिलने वाले अवसरों को तलाश रही हूं और मुझे नहीं पता कि यह मुझे कहां ले जाएगा, लेकिन यह एक बहुत बड़ा सम्मान है और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करके मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है।’

फिल्म आर्टिकल 370 के लिए मिला पुरस्कार

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों ने 2024 से भारतीय सिनेमा को सम्मानित किया। ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, जबकि यामी गौतम को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।उन्होंने यह पुरस्कार बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ शेयर किया, जिन्हें खेल पर आधारित बायोपिक ‘चंदू चैंपियन’ में उनके अभिनय के लिए सम्मानित किया गया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें