Advertisement

आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने शादी के बाद कराया रजिस्ट्रेशन, बोले- ‘ट्रायल पीरियड खत्म’

एक्टर आदर जैन और अलेखा आडवाणी एक बार फिर चर्चा में हैं। दोनों ने अपनी शादी के करीब एक साल बाद अब अपनी शादी का कानूनी तौर पर रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इस खास मौके की तस्वीरें कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आदर और अलेखा ने तस्वीरों के साथ मजेदार अंदाज में लिखा- “ट्रायल पीरियड: खत्म। कोई रिटर्न नहीं, कोई एक्सचेंज नहीं।” कपल का यह मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आ रहा है।

Advertisement

शादी के बाद अब पूरी हुई कानूनी प्रक्रिया

रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन ने जनवरी 2025 में अलेखा आडवाणी के साथ शादी की थी। दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद दोनों ने मुंबई में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ भी शादी की थी। अब मैरिज रजिस्ट्रेशन के बाद उनकी शादी की कानूनी प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

आदर और अलेखा ने मैरिज रजिस्ट्रेशन सेरेमनी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। कपल ने इस खास मौके पर गणपति बप्पा का आभार जताया और शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी दी।

Advertisement

गोवा में हुई थी व्हाइट वेडिंग

आदर और अलेखा ने गोवा में समुद्र किनारे व्हाइट थीम पर शादी की थी। इस दौरान अलेखा व्हाइट गाउन में नजर आई थीं, जबकि आदर ने ग्रे सूट पहना था। इसके बाद मुंबई में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई शादी में कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए थे। इनमें रीमा जैन, अरमान जैन, नीतू कपूर और करिश्मा कपूर समेत परिवार के कई लोग नजर आए थे।

शादी की तस्वीरें भी हुई थीं वायरल

गोवा में हुई शादी और उससे जुड़े सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं। नीतू कपूर और करिश्मा कपूर ने भी शादी से जुड़ी तस्वीरें शेयर की थीं। अलेखा का ब्राइडल लुक भी लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा था। अब मैरिज रजिस्ट्रेशन की तस्वीरें सामने आने के बाद आदर और अलेखा एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें