Advertisement

गणेश पंडाल के खंभे में करंट से किशोर की मौत

जबलपुर। जबलपुर के धनवंतरी नगर के जसूजा सिटी फेज-3 में बुधवार रात गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह महाआरती में शामिल होने के बाद दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। पंडाल के पास लगे एक खंभे में करंट आ रहा था। किशोर के संपर्क में आते ही वह जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोग उसे नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शौर्य चनपुरिया के रूप में हुई है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें