Advertisement

सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, जानिए आज के नए रेट

सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। पश्चिम एशिया में संकट के लंबा खिंचने से कच्चे तेल की कीमत में आज तेजी आई है। इसका असर सोने और चांदी की कीमत पर पड़ा है। एमसीएक्स में शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 3,200 रुपये से अधिक गिरावट आई है जबकि चांदी 6,600 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है।

Advertisement

एमसीएक्स पर 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,50,881 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,50,100 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 3,214 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,667 रुपये तक लुढ़का। सुबह 9.40 बजे यह 2,741 रुपये यानी 1.82 फीसदी गिरावट के साथ 1,48,140 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

इसी तरह 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी एमसीएक्स पर पिछले सत्र में 2,34,696 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। आज यह 2,32,300 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 6,661 रुपये की गिरावट के साथ 2,28,035 रुपये तक लुढ़की। 9.40 बजे यह 5,720 रुपये यानी 2.44 फीसदी गिरावट के साथ 2,28,976 रुपये पर आ गई।

Advertisement

फिजिकल मार्केट

सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 2,510 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,320 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट वाले सोने की कीमत में 2,300 रुपये की गिरावट आई है और यह 1,37,800 रुपये पर आ गया। 18 कैरेट वाला सोना 1,880 रुपये नीचे 1,12,780 रुपये पर आ गया। इसी तरह चांदी भी शुरुआती कारोबार में 5,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

Advertisement

इंटरनेशनल प्राइस

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई की चिंताएं बढ़ गईं है। इसी वजह यह है कि फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की उम्मीदें मजबूत हो गई हैं। स्पॉट गोल्ड 0.7% गिरकर $4,254.77 प्रति औंस पर आ गया जबकि यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.7% गिरकर $4,289.70 पर आ गया।

ईरान ने जोर देकर कहा कि केवल कूटनीति अमेरिका और इजराइल के साथ उसके विवाद को सुलझा सकती है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और लड़ाई खत्म करने के ईरान के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। इससे कच्चे तेल की कीमतों में 2% से ज्यादा तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 2.17% ऊपर 106.6 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें