Flipkart Sale में सस्ता मिलेगा iPhone 15, ₹63,999 में शानदार ऑफर

अगर आप लंबे समय से नया आईफोन खरीदने का प्लान बना रहे थे और फोन्स के दाम बढ़ने के लिए आपने अपना प्लान बदल लिया है तो बता दें कि आप एक बार फिर पुरानी कीमत में आईफोन खरीद सकते हैं। दरअसल, फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल शुरू होने वाली है।
सेल 9 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी और वेबसाइट पर आईफोन को सल कीमत के साथ लिस्ट कर दिया गया है। मतलब आप देख सकते हैं सेल में आईफोन कितने के मिलेंगे। बता दें कि आईफोन 18 प्रो सीरीज लॉन्च होने के बाद कंपनी ने आईफोन 17 की कीमत बढ़ा दी है। फोन की कीमत 17000 रुपये बढ़ाकर 82,900 रुपये से 99,900 रुपये हो गई है। लेकिन फ्लिपकार्ट सेल में एक बार फोन पुरानी कीमत से भी कम में मिलेगा। सेल में इसे 79,999 रुपये में खरीद पाएंगे। आइये, अन्य आईफोन की कीमत जानते हैं।
iPhone 17 और iPhone 15 डील रिवील
ऐपल के दो बेहद लोकप्रिय मॉडल्स iPhone 17 और iPhone 15 को जबरदस्त डिस्काउंट और शानदार डील के साथ लिस्ट किया गया है। फ्लिपकार्ट बैनर के मुताबिक, सेल के दौरान ग्राहक इन दोनों प्रीमियम स्मार्टफोन्स को बेहद किफायती शुरुआती कीमत पर अपने घर ला सकते हैं। यदि आप अपना पुराना आईफोन अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
iPhone 17 की सेल कीमत
iPhone 17 को फ्लिपकार्ट सेल में 79,999 रुपये में खरीद पाएंगे। हालांकि, यह कीमत बैंक डिस्काउंट और अन्य बेनिफिट्स के साथ होगी। फीचर्स की बात करें तो iPhone 17 में 48MP Dual रियर कैमरा दिया गया है, जो फोटोग्राफी और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए बेहतरीन क्लेरिटी देता है। इसके अलावा, क्रिस्टल क्लियर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। दमदार चिपसेट और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी के साथ यह फोन उन यूजर्स के लिए सबसे सही ऑप्शन है, जो टॉप-नॉच फीचर्स चाहते हैं।
63,999 रुपये में मिलेगा iPhone 15
iPhone 15 पर भी शानदार डील है। सेल के दौरान iPhone 15 को 63,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इस हैंडसेट में भी 48MP Dual रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिससे आप डे-लाइट और नाइट दोनों में शानदार फोटोग्राफी कर सकते हैं। इसके साथ ही, सेल्फी और फेसटाइम के लिए फ्रंट में 12MP का कैमरा मिलता है।









