Advertisement

सीएम ने की बाढ़ समीक्षा, राहत में तेजी के निर्देश

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचकर रीवा-शहडोल संभाग में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है। जान-माल और मवेशियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित किसी भी व्यक्ति को भोजन, पानी, चिकित्सा या अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में अभी भी बाढ़ का पानी है, वहां राहत शिविरों का बेहतर संचालन किया जाए। शिविरों में पर्याप्त खाद्य सामग्री, पीने का पानी, चिकित्सा सुविधाएं और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विशेष चिकित्सा शिविर लगेंगे
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित सभी गांवों और नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में विशेष चिकित्सा एवं उपचार शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुखार, सर्दी जुकाम सहित सामान्य दिखने वाले मामलों को भी गंभीरता से लिया जाए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें