Advertisement

उज्जैन होकर गुजरने वाली 16 ट्रेनों के रूट डायवर्ट रहेंगे

झांसी डिवीजन के आगासोद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग

अक्टूबर तक डायवर्ट होकर बीना-गुना-रुठियाई-मक्सी रूट से चलेंगी ट्रेन

Advertisement

उज्जैन। पश्चिम मध्य रेलवे के झांसी मंडल में आगासोद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग काम के चलते अक्टूबर महीने में रतलाम-नागदा-उज्जैन से गुजरने वाली 16 ट्रेन का रूट डायवर्ट किया गया है। डायवर्ट होने पर ये ट्रेन गुना-रुठियाई-मक्सी रूट से होकर आएंगी-जाएंगी। पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया ट्रेन्स का रूट डायवर्ट हुआ है। पर इनके उज्जैन स्टेशन पर आने-जाने के समय में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। यह पूर्ववत है।

आज से सोगरिया तक जाएगी इंदौर-कोटा एक्सप्रेस
कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 3 पर निर्माण कार्य के चलते ब्लॉक रहेगा। इस कारण 18 अक्टूबर तक इंदौर-कोटा एक्सप्रेस सोगरिया तक ही जाएगी। रतलाम रेलमंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया रतलाम रेल मंडल से चलने वाली इंदौर-कोटा एक्सप्रेस को सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर सोगरिया और कोटा के बीच निरस्त किया गया है।

Advertisement

इन ट्रेनों का भी होगा रूट डायवर्ट

किस दिन होगा ट्रेन संख्या ट्रेन नाम स्थिति
13 अक्टूबर 19422 पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक रूट डायवर्ट
13 अक्टूबर 19092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस रूट डायवर्ट
7 से 14 अक्टूबर 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद रूट डायवर्ट
9, 12, 14 अक्टूबर 11704 रीवा एक्सप्रेस रूट डायवर्ट
1 से 12 अक्टूबर 22912 शिप्रा एक्सप्रेस रूट डायवर्ट
9 अक्टूबर 15560 दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस रूट डायवर्ट
13 अक्टूबर 22829 शालीमार एक्सप्रेस रूट डायवर्ट
14 अक्टूबर 19413 कोलकाता वीकली रूट डायवर्ट
11 अक्टूबर 19421 अहमदाबाद-पटना वीकली रूट डायवर्ट
12 अक्टूबर 19091 बांद्रा-गोरखपुर हमसफर रूट डायवर्ट
9 से 15 अक्टूबर 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस रूट डायवर्ट
8, 11, 13 अक्टूबर 11703 रीवा-डॉ. आंबेडकर नगर रूट डायवर्ट

Advertisement

अन्य रूट डायवर्ट ट्रेनें

किस दिन होगा ट्रेन संख्या ट्रेन नाम स्थिति
1 से 13 अक्टूबर 22911 शिप्रा एक्सप्रेस रूट डायवर्ट
14 अक्टूबर 15559 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस रूट डायवर्ट
10 अक्टूबर 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस रूट डायवर्ट
10 अक्टूबर 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस रूट डायवर्ट

पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन सप्ताह में 5 दिन चलेगी

उज्जैन। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन अब बुधवार से सप्ताह में पांच दिन चलेगी। सोमवार और गुरुवार को अवकाश रहेगा। पूर्व में यह ट्रेन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलती थी। पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हेरिटेज ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। पातालपानी और कालाकुंड के बीच चलने वाली हेरिटेज ट्रेन संख्या गाड़ी संख्या 52965/52966 को सप्ताह में पांच दिन चलाने का निर्णय लिया है। इसके समय, स्टॉपेज और किराए में कोई बदलाव नहीं हुआ है।नया आदेश बुधवार से लागू होगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें