Popup Image
Advertisement

चेन स्नेचिंग के बदले मिलते थे हजारों, गैंग बेनकाब

स्टेशन पर वारदात करने वाले चेन स्नेचिंग गिरोह के सदस्यों ने पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान बताया

Advertisement

उज्जैन। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ चेनस्नेचिंग करने वाली पश्चिम बंगाल की गैंग के छह आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था। रिमांड पर पूछताछ में आरोपियों ने बताया गैंग का सरगना पश्चिम बंगाल निवासी 54 वर्षीय दिलीप मिस्त्री  है। चोरी में मिले रुपए और चेन स्नेचिंग के आभूषण वही ले लेता था। गैंग में सरगना सहित 10 लोग हैं। गैंग के लोग जो वारदात में शामिल रहते थे उन्हें काम के हिसाब से चार से पांच हजार रुपए मिलते थे। जीआरपी न 6 सदस्यों को पूर्व में गिरफ्तार किया है।

सरगना सहित फरार आरोपियों की जीआरपी तलाश कर रही है। रिमांड खत्म होने पर जीआरपी ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेजने के आदेश हुए। पश्चिम बंगाल के युवकों ने गैंग बनाकर रेल यात्रियों का सामान चुराना शुरू किया था। यह चेन स्नेचिंग भी कर रहे थे।

Advertisement

जीआरपी थाना प्रभारी सुनील गुप्ता ने बताया भदौही (उत्तरप्रदेश) निवासी महिला 23 सितंबर को प्रयागराज एक्सप्रेस से जा रहीं थी। ट्रेन में सवार होते समय भीड़ उनकी सोने की चेन खींच ली। महिला ने प्रयागराज में एफआईआर दर्ज करवाई। जीआरपी ने राखी नश्वर (19), राहुल गाजी (22), अभिजीत गायन (20), रोहन रजक (20), सोमनाथ नस्कर (22), नेपाल कूले (31) को रिमांड में पूछताछ की थी। इनसे सोने की 9.5 ग्राम वजनी एक चेन जब्त हुई है।

उसी डिब्बे में चढ़कर दूसरे गेट से उतर जाते थे: पुलिस रिमांड में आरोपियों ने वारदात का तरीका बताया ट्रेन ने चढऩे वाली यात्रियों की भीड़ के साथ गैंग के 4-5 लोग कैरी बेग लेकर ट्रेन में चढ़ते थे और इसी दौरान चेन स्नेचिंग कर लेते थे। किसी को शक न हो इसलिए यात्रियों के साथ ही कोच में चढ़ भी जाते और ट्रेन चलने से पहले स्टेशन के दूसरी तरफ वाले गेट से उतर जाते थे। वारदात के बाद सरगना दिलीप मिस्त्री ट्रेन से मिला सामान रख लेता था। बाद में वारदात में मिले सामान और आभूषण की कीमत के अनुसार वारदात में शामिल हर सदस्य को तीन से पांच हजार रुपए दे देता था।

Advertisement

सरगना सहित फरार हैं ये आरोपी: पुलिस रिमांड में आरोपियों ने पुलिस को बताया गैंग में 10 आरोपी शामिल हैं। सरगना दिलीप मिस्त्री, सोनू, उत्तम एवं गोपाल सभी निवासी पश्चिम बंगाल फरार हैं। थाना प्रभारी गुप्ता ने बताया सरगना दिलीप आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, बिहार, ओड़ीशा में भी प्रकरण दर्ज हैं। पश्चिम बंगाल में दर्ज चोरी के मामलों में वह जेल भी जा चुका है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें