Popup Image
Advertisement

MP में चीतों का तीसरा ठिकाना बनेगा नौरादेही

7 अक्टूबर को आएंगे 2 चीते

Advertisement

भोपाल। मध्यप्रदेश में चीतों के संरक्षण और पुनर्स्थापना कार्यक्रम का विस्तार अब बुंदेलखंड तक होने जा रहा है। कूनो नेशनल पार्क और गांधी सागर के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व (नौरादेही) प्रदेश का तीसरा चीता ठिकाना बनने जा रहा है। यहां 7 अक्टूबर को कूनो से 2 चीते लाकर छोड़े जाएंगे।

कूनो से नर थोलो और मादा CCB-3 आएगी

Advertisement

पहले चरण में कूनो नेशनल पार्क से नर चीता थोलो और मादा CCB-3 को नौरादेही लाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोनों चीतों को निर्धारित सॉफ्ट रिलीज क्षेत्र में रिलीज करेंगे। चीता स्टीयरिंग कमेटी ने नौरादेही में कुल 4 चीतों को बसाने की मंजूरी दी है।

439 हेक्टेयर के बाड़े में रखे जाएंगे

Advertisement

नौरादेही में चीतों के लिए 439 हेक्टेयर का सॉफ्ट रिलीज बोमा तैयार किया गया है। इसे 5 हिस्सों में बांटा गया है और सुरक्षा के लिए पावर फेंसिंग के साथ 24 घंटे निगरानी एवं ट्रैकिंग की व्यवस्था की गई है। शुरुआत में चीते इसी संरक्षित क्षेत्र में रहेंगे।

2,340 वर्ग किमी में फैला है रिजर्व

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व करीब 2,340 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला है और मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है। यहां खुले जंगल और घास के मैदान चीतों के लिए उपयुक्त माने गए हैं। रिजर्व सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों के क्षेत्र में फैला है।

7 अक्टूबर को शुरू होगा नया अध्याय

नौरादेही में चीतों की शुरुआत के साथ मध्यप्रदेश में अब कूनो, गांधी सागर और नौरादेही 3 प्रमुख चीता ठिकाने हो जाएंगे। वन विभाग ने चीतों के आगमन और सॉफ्ट रिलीज के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें