Popup Image
Advertisement

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उज्जैन। चिंतामन थानांतर्गत ग्राम आकासोदा में विवाहिता ने शनिवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को चरक अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार घटना में आकासोदा निवासी 25 वर्षीय रोशनी पति सूरज बैरागी की मौत हुई है।

Advertisement

उसका मायका मुरैना में है। घटना की जानकारी मायकेवालों को दे दी है। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया रोशनी का पति सूरज होटल में नाइट ड्यूटी करता है। रात को पति-पत्नी ने खाना खाया और पति अपनी ड्यूटी पर चला गया तथा बेटे को पास में सुलाकर रोशनी भी सो गई। रात करीब डेढ़-दो बजे बेटे के रोने की आवाज आई तो सास पवित्राबाई ने रोशनी का शव फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने मामले मर्ग कायम किया है।

निमरोट में व्यक्ति ने फांसी लगाई
पंवासा में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार घटना में हजारी पिता भंवरलाल निवासी निमरोट की मौत पर मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं लगी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें