लोति स्कूल में बच्चें के सिर में टीचर ने पेंसिल की नोक घुसाई

सीईओ ने कहा पेरेंटस मिलेंगे तो मामला समझेंगे
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। लोकमान्य सांस्कृतिक न्यास द्वारा संचालित होने वाले सीबीएसई के प्राइमरी स्कूल की पांचवीं कक्षा के बच्चों के सिर में पेंसिल की नोक घुसाने का मामला सामने आया है। पैरेंटस ने स्कूल के टीचर यश पर आरोप लगाया है। यह हरकत चार से पांच विद्यार्थियों के साथ हुई है। यह लोग निजी अस्पताल पहुंचे हैं। दोपहर में न्यास सीईओ गिरीश भालेराव से मिलेंगे।
दरअसल, यह मामला जयसिंहपुरा निवासी सतीश मीणा ने उठाया। उनका बेटा सयांश मीणा पांचवीं कक्षा का छात्र है। गुरुवार की सुबह कम्प्यूटर टीचर यश ने सयंाश और उसके चार दोस्तों के सिर में पेंसिल की नोक घुसा दी। यह बच्चे दर्द से बिलबिला उठे। दर्द जब ज्यादा बढ़ा तो उन्होंने पैरेंटस को बुलावाया। वे उन्हें निजी अस्पताल ले गए।
प्रधानाध्यापक के अवकाश पर होने से पैरेंटस ने सीईओ गिरीश भालेराव को सूचना दी। उन्होंने अक्षरविश्व को बताया कि पैरेंटस ने मिलने का समय लिया है। उनके मिलने के बाद ही मसला समझ में आएगा। फिलहाल शिकायत नहीं मिली है। न्यास सचिव अर्जुन कानड़ी ने कहा कि मामला उनकी जानकारी में नहीं आया है। सीईओ इसे देखेंगे।
AdvertisementView this post on Instagram









