खेत में भैंस चराना पड़ा भारी कच्चे कुएं में गिरकर महिला की मौत

5 बच्चों के सिर से उठा मां का साया
उज्जैन। घटिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुराडिया गुर्जर में खेत पर बने कच्चे कुएं में गिरने से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान राधा मालवीय के रूप में हुई है। राधा खेत पर भैंस चरा रही थीं। इसी दौरान भैंस के पीछे जाते समय वह अचानक कच्चे कुएं में गिर गईं।
तलाश के दौरान कुएं में मिलीं राधा
जानकारी के अनुसार, दोपहर में परिजनों ने राधा की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान वह खेत पर बने कुएं में मिलीं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद घटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।
परिवार में पसरा मातम
राधा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वह अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
View this post on Instagram









