Popup Image
Advertisement

2 लाख उधार लिए, 3 लाख लौटाए… फिर भी नहीं छूटा पीछा, आखिर घनश्याम ने क्यों दी जान?

उज्जैन में 50 वर्षीय लोडिंग वाहन चालक की मौत का मामला; बेटे का आरोप—ब्याज सहित रकम लौटाने के बाद भी वाहन छीनने और मकान पर कब्जे की धमकी दे रहे थे सूदखोर

मामला : रेहवारी निवासी घनश्याम पाटीदार की आत्महत्या का

Advertisement

उज्जैन। उधार लिए दो लाख रुपए के बदले तीन लाख चुका दिए फिर भी सूदखोरों ने लेडिंग गाड़ी छीन ली और मकान पर कब्जा करने की धमकी दे रहे थे। इसलिए सूदखोरों से तंग आकर ग्राम खजूरिया रेहवारी निवासी व्यक्ति ने शुक्रवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।

आत्महत्या के मामले में माधवनगर पुलिस जांच कर रही थी। घटना और पृष्ठभूमि नरवर थानाक्षेत्र की होने के कारण मर्ग डायरी नरवर थाने भिजवाई है। पुलिस के अनुसार जहर खाने से तबियत बिगडऩे पर रेहवारी निवासी 50 वर्षीय घनश्याम पिता भागीरथ पाटीदार को अस्पताल में भर्ती कराया था जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई थी। मर्ग दर्ज कर माधवनगर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच में सूदखोरी का मामला स्पष्ट होने पर जांच के लिए प्रकरण नरवर थाने ट्रांसफर किया है।

Advertisement

मृतक घनश्याम के बेटे सोनू ने पुलिस को बताया पिता घनश्याम की खुद की लोडिंग गाड़ी थी जिसे वे चलाते थे। जरूरत पडऩे पर लखमनखेड़ी निवासी वकीलनाथसे 2 लाख रुपए उधार लिए थे। ब्याज सहित तीन लाख रुपए लौटा देने के बाद भी वकीलनाथ और उसका बेटा दादू रुपयों के लिए प्रताडि़त करते थे।

उन्होंने लोडिंग गाड़ी छीन ली और मकान पर कब्जा करने की धमकी दे रहे थे। धमकी और प्रताडऩा से तंग आकर पिता घनश्याम ने जहर खा लिया। जीजा कबीर ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें