Popup Image
Advertisement

कुएं में कैसे पहुंचा युवती का शव? 8 दिन पुराना होने की आशंका से सनसनी

10 दिन पहले घर से लापता हुई थी 18 वर्षीय युवती, कुएं में मिले कपड़ों से हुई पहचान; मौत की वजह तलाश रही पुलिस

Advertisement

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में मोतीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में कुएं से 18 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रविवार को ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव करीब आठ दिन पुराना होने की आशंका है। युवती के शरीर पर कपड़े नहीं थे। कुएं में तलाशी के दौरान मिले कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की गई। युवती करीब 10 दिन पहले घर से बिना बताए लापता हो गई थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

कुएं में शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

Advertisement

जानकारी के अनुसार, रविवार को ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शव की हालत खराब होने के कारण तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने कुएं में तलाशी कराई, जहां युवती के कपड़े मिले। इन्हीं के आधार पर उसकी पहचान की गई।

10 दिन पहले घर से लापता हुई थी युवती

Advertisement

पुलिस के अनुसार, युवती करीब 10 दिन पहले घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद बीते गुरुवार को मोतीनगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। अब कुएं में शव मिलने के बाद मामले की जांच तेज कर दी गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं है।

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि गांव के कुएं में युवती का शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और अन्य परिस्थितियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें