Popup Image
Advertisement

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश

घर के पास महिला ने किया हंगामा

Advertisement

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनके कालीघाट स्थित आवास के पास चाकू से हमला करने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। उस समय ममता बनर्जी दुर्गा पंडाल का उद्घाटन करने जा रही थीं।

जानकारी के अनुसार, तनिष्ठा साहा नाम की एक महिला चाकू लेकर ममता बनर्जी की ओर बढ़ी। आरोप है कि महिला गाली-गलौज कर रही थी और नशे की हालत में थी। महिला के इलाके में सिविक वॉलंटियर होने की भी बात कही गई है।

Advertisement

इस मामले में तृणमूल कांग्रेस की पूर्व राज्यसभा सांसद डोला सेन ने एफआईआर दर्ज कराई है। घटना को लेकर संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई और मामले की जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें