खेत पर काम कर रही महिला को सांप ने डसा, उपचार के दौरान मौत

उज्जैन। सांप के डसने से 42 वर्षीय महिला की माधव नगर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दरअसल शांति बाई पति मुकेश रणायरा गुर्जर रतलाम की रहने वाली थी। कुछ दिन पहले वह अपने खेत में सोयाबीन समेटने का काम कर रही थी तभी सांप ने उसे डस लिया था। परिजन को पता चलने पर उनको रतलाम से प्रारंभिक उपचार के बाद उज्जैन लाया गया था। माधवनगर अस्पताल में उपचार के दौरान रात करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई। माधवनगर थाने ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाया है। फिलहाल पीएम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया है।वह शव रतलाम ले गए हैं।
Advertisement
Advertisement









