Popup Image
Advertisement

जीआरपी ने 28 किलो डोडा चूरा किया जब्त

उज्जैन। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 से जीआरपी ने अजमेर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। उससे दो बैग में भरा 28 किलो डोडाचूरा जब्त किया है। जब्त डोडाचूरा की कीमत 1 लाख बताई गई है। जीआरपी ने बताया आरोपी करियर है और वह नानाखेड़ा बस स्टैंड से अज्ञात शख्स से डोडाचूरा का बैग लेता था और उसे जोधपुर और अजमेर ले जाता था।

Advertisement

जीआरपी थाना प्रभारी सुनील गुप्ता ने बताया अजमेर के टाडगढ़ के रहने वाले अजय पिता भंवरलाल (28) से 28 किलो डोडाचूरा जब्त किया है। वह प्लेटफॉर्म 5 पर जोधपुर की ट्रेन पकडऩे के लिए खड़ा था। प्लेटफॉर्म की नागदा साइड पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया है। अजय ने बताया नानाखेड़ा बस स्टैंड पर हर बार नया व्यक्ति डोडाचूरा के बैग देता था।

वह व्यक्ति कौन है और कहां रहता है इसकी जानकारी नहीं है। वाट्सएप पर ही जानकारी मिलती है कि डोडाचूरा कहां से मिलेगा और कहां ले जाना है। रुपयों का लेन-देन भी ऑनलाइन हो जाता है।

Advertisement

चेकिंग अभियान चल रहा है

टीआई गुप्ता ने बताया अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर नियंत्रण के लिए जीआरपी और आरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान ही मुखबिर से सूचना मिली थी। आरोपी अजय पिता भंवरलील के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें