Popup Image
Advertisement

उज्जैन से गुजरने वाली रणथंभौर एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी

तीन जोड़ी ट्रेन में लगेंगे स्लीपर-जनरल डिब्बे

Advertisement

उज्जैन। दुर्गापूजा, दीपावली जैसे त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने तीन जोड़ी ट्रेन में एडिशनल स्लीपर एवं जनरल कोच जोड़े हैं। इन तीन ट्रेनों में से एक उज्जैन से गुजरने वाली भगत की कोठी-इंदौर के बीच चलने वाली रणथंभौर एक्सप्रेस भी है।

पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया ट्रेन12465 इंदौर-भगत की कोठी एक्सप्रेस में 17 अक्टूबर से 01 नवंबर तक तथा ट्रेन संख्या 12466 भगत की कोठी-इंदौर एक्सप्रेस में 18 अक्टूबर से 02 नवंबर तक दो स्लीपर एवं तीन जनरल श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

Advertisement

इसी तरह दौराई से अजमेर, जयपुर, सवाईमाधौपुर, रतलाम होते हुए बांद्रा टर्मिनस के बीच चलने वाली ट्रेन 19625 में 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक तथा ट्रेन संख्या 19626 में 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक स्लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।

इसी तरह जोधपुर से भगत की कोठी, पाली, अजमेर, नसीराबाद, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, नीमच, मंदसौर, जावरा, रतलाम होते हुए इंदौर के बीच चलने वाले ट्रेन14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस में 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक तथा ट्रेन 14802 में 19 अक्टूबर से 03 नवंबर तक दो स्लीपर एवं तीन जनरल श्रेणी के कोच अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें