Popup Image
Advertisement

कार पर स्टंट कर लोगों की जान खतरे में डाली, चालान कटा, माफी मंगवाई

उज्जैन। कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क पर तेज रफ्तार से कार चलाकर रील बनाने वाले तीन युवकों को तकनीक की मदद से पुलिस ने ढूंढ निकाला। उनका चालान काट दिया और माफी भी मंगवाई।

Advertisement

दरअसल, मिल्कीपुरा की गली नंबर २ में रहने वाले नावेद खान (25), साकेत खान(25), आश्मीर अहमद (18) कार पर स्टंट कर रहे थे। इनमें से एक कार चला रहा था,जबकि दो रील बना रहे थे। यह कभी कार के शीशे से शरीर बाहर निकाल रहे थे तो कभी बाहर झांककर हाथ हिला रहे थे।

बीच सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ रही कार और इनका स्टंट लोगों का ध्यान खींच रहा था। ऐसे में यह और हरकत कर रहे थे। इन्होंने रील इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तो लोगों के कमेंट्स भी खूब आए। कार के नंबर की मदद से पुलिस ने मालिक का तलाशा और फिर तीनों को। इनको पकड़कर कोतवाली लाया गया और चालान काटा गया। फिर इनसे कान पकड़कर माफी मंगवाई गई। तीनों कहने लगे कि अब वे भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें