Popup Image
Advertisement

चारधाम मंदिर में बिछड़ी बालिका पुलिस ने परिजनों से मिलाया

उज्जैन। फरीदाबाद से परिवार के साथ दर्शन के लिए उज्जैन आई एक बालिका चारधाम मंदिर में बिछड़ गई। पुलिस ने उसे तलाशकर परिजनों से मिलवाया।

Advertisement

दरअसल, अमरनगर फरीदाबाद के रहने वाले पवन राजपूत परिवार के साथ श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। यहां से दर्शन करने के बाद परिवार चारधाम मंदिर में दर्शन करने पहुंचा था। इसी दौरान 7 वर्षीय बालिका गुम हो गई। परिजनों ने उसे आसपास तलाशा और जब वह नहीं मिली तो महाकाल लोक थाने पर सूचना दी।

पुलिस ने वाटसएप ग्रुप में बालिका का फोटो भेजा और लोगों से मदद मांगी। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद बालिका के मंदिर के ही पास होने की जानकारी मिली। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बालिका को अपने साथ लाए। यहां परिवार उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही परिजनों को बालिका ने देखा तो वह दौड़कर लिपट गई। कानूनी औपचारिकता पूरी कर बालिका को परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें