Popup Image
Advertisement

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा : संत-महंत और महिलाओं को दिए आमंत्रण पत्र

उज्जैन। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गविजयसिंह की 930 किलोमीटर की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। शनिवार को यात्रा में शामिल होने के लिए संत-महंत और महिलाओं को आमंत्रण पत्र दिए गए। महिलाओं से पार्थिव शिवलिंग निर्माण में शामिल होने का अनुरोध भी किया गया।

Advertisement

दरअसल मौका था देवी दर्शन के लिए चली नारी शक्ति एक्सप्रेस के समापन का। कांग्रेस के युवा नेता विवेक यादव हर साल नवरात्र में नारी शक्ति एक्सप्रेस चलाते हैं। इसका समापन सप्तमी पर होता है। यात्रा में शामिल हुर्इं महिलाओं को आमंत्रण दिए गए। पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम के प्रभारी सागर के सुरेंद्र सुहाने, अभिषेक जी एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी ने महिलाओं से २० अक्टूबर को सुबह 8 बजे बालाजी गार्डन में आने का अनुरोध किया। यहीं पार्थिव शिवलिंग बनाए जाएंगे।

इधर, नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय और पूर्व पार्षद राजेंद्र वशिष्ठ भी आमंत्रण देने निकले। उन्होंने शहर में निवासरत संतों-महंतों से मुलाकात की और उन्हें यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इन संतों में महामंडलेश्वर, मुनि शरण जी महाराज, मां बगलामुखी धाम व भर्तृहरि गुफा के राम नाथ जी और महामंडलेश्वर शैलेषानंद जी प्रमुख हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें