Popup Image
Advertisement

मंत्री विजयवर्गीय की अपील, आरओ के वेस्ट पानी का दोबारा इस्तेमाल करें

शहर में गहराएगा जल संकट…

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। अल्पवर्षा के चलते आगामी गर्मियों में गहराने वाले जल संकट को देखते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शहरवासियों से अभी से पानी बचाने की अपील की है। उन्होंने वीडियो जारी कर आगाह किया कि मालवा-निमाड़ में इस बार महज 21 से 22 इंच बारिश हुई है, जिसका असर नर्मदा, तालाबों और भू-जल स्तर पर पड़ेगा।

मंत्री ने अपने घर का उदाहरण देते हुए बताया कि आरओ से 1 गिलास शुद्ध पानी पर 2 गिलास पानी व्यर्थ बह जाता है। उन्होंने इस वेस्टेज पानी के पाइप को अलग टंकी से जोड़ रखा है, जिसका इस्तेमाल कपड़े-बर्तन धोने, पोछा लगाने और बागवानी में होता है। उन्होंने नागरिकों से इसे रोजमर्रा की आदत बनाने का आव्हान किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें