शस्त्र-पूजन भारतीय सनातन संस्कृति शौर्य और शक्ति का प्रतीक : मुख्यमंत्री

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी पर इंदौर पुलिस लाइन में राज्य स्तरीय शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर अस्त्र-शस्त्रों का पूजन किया। उन्होंने कहा कि शस्त्र-पूजन भारतीय सनातन संस्कृति, शौर्य, शक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। शस्त्र धारण करना केवल शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि समाज के कष्ट दूर करने, नागरिकों की रक्षा करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व है।
मुख्यमंत्री ने मां कालका की आराधना की और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तलवार, भाला, एके-47 सहित अन्य पारंपरिक एवं आधुनिक हथियारों का पूजन किया। पुलिस वाहनों और अश्वों का पूजन करने के साथ शस्त्रागार का अवलोकन किया। सीएम ने कहा दशहरा विजय और मां दुर्गा की ओर से महिषासुर वध के माध्यम से नारी शक्ति के सामथ्र्य का संदेश देता है।









