Popup Image
Advertisement

सीएम आज करेंगे शिला पूजन

डोंगला में बनेगा प्रदेश का पहला कालगणना मंदिर

Advertisement

नाम रखा कर्कराजेश्वर राश्यदि वेधशाला, 12 राशियों के मंदिर भी होंगे आकर्षण

सुधीर नागर उज्जैन। महाकाल नगरी उज्जैन में शुक्रवार से कालगणना मंदिर बनने की शुरुआत होने जा रही है। यह प्रदेश का पहला मंदिर होगा, जहां 12 राशियों के मंदिर भी होंगे। उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील के डोंगला वेधशाला परिसर में 1 बीघा जमीन पर यह मंदिर आकार लेगा। ज्योतिष और खगोल विज्ञान की नगरी में यह मंदिर अनूठा होगा। आज दोपहर करीब डेढ़ बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिला पूजन करेंगे। संघ के सुरेश सोनी भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही निर्माण शुरू हो जाएगा।

Advertisement

मंदिरनुमा इस वेधशाला का निर्माण जयपुर में सोमपुरा की कंपनी इसे एक साल में बनाकर तैयार करेगी, जिसने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया है। लाल पत्थरों से इसे आकार दिया जाएगा। देश का दूसरा और मध्यप्रदेश का यह पहला अनूठा मंदिर होगा। इसके निर्माण पर आचार्य वराहमिहिर न्यास ढाई करोड़ रुपए खर्च करेगा। मंदिर की खासियत यह होगी कि यहां सूर्य की स्थिति के साथ लोग यह भी जान सकेंगे कि वह किस राशि में संचरण कर रहा है। मंदिर परिसर में 12 राशियों के प्रतीक स्वरूप छोटे-छोटे मंदिर भी बनाए जाएंगे। वेधशाला के परियोजना अधिकारी घनश्याम रत्नानी के अनुसार इसे कर्कराजेश्वर राश्यदि वेधशाला नाम दिया गया है। आचार्य वराहमिहिर न्यास ने इसके निर्माण के लिए 1 बीघा जमीन पर योजना बनाई है।

आम लोग भी समझ सकेंगे सूर्य की राशि
मंदिर की सबसे दिलचस्प विशेषता यह होगी कि यहां आने वाले सामान्य श्रद्धालु भी सूर्य की स्थिति और उसकी राशि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए ज्योतिष का विशेषज्ञ होना जरूरी नहीं होगा। परिसर में 12 राशियों के प्रतीकात्मक मंदिर इस व्यवस्था को और रोचक बनाएंगे।

Advertisement

मुख्यमंत्री का सपना हो रहा अब साकार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका सपना देखा था, जो अब पूरा होने जा रहा है। कालगणना में विशेष रुचि रखने वाले डॉ. यादव जब यूडीए अध्यक्ष थे, तब वे पुरातत्वविद डॉ. रमण सोलंकी के साथ विद्याशंकर मंदिर गए थे, तभी से उन्होंने उज्जैन में बनाने का संकल्प लिया था जो अब
पूरा होने जा रहा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें