गैंगरेप केस में चक्रेश ने कबूला जुर्म, फरार साथी की तलाश जारी

आज कोर्ट में पेश करेंगे रिमांड पर लेंगे, दूसरा आवेदन जांच में
उज्जैन। इंदौर की युवती के साथ चलती कार में गैंगरेप करने की बात मुख्य आरोपी चक्रेश जैन ने कबूल कर ली है। अब उसके दोस्त की तलाश पुलिस कर रही है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसकी कार की जब्ती भी होगी। उसकी पत्नी के आवेदन की भी जांच होगी।
इंदौर की युवती के साथ सोमवार को इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन पर चलती कार में वारदात हुई थी।उसने उसी दिन रात नानाखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर युवती के बयान 164 में कराए थे। आईओ रुकमणिसिंह ने बताया कि चक्रेश उज्जैन से भागकर मंदसौर के पिपलिया मंडी चला गया था। बढ़ते दबाव के बाद गुरुवार की शाम उसकी गिरफ्तारी हो गई। प्रारंभिक पूछताछ में उसने यह स्वीकार कर लिया है कि कार में युवती के साथ उसने हरकत की थी।
उसके साथ उसका दोस्त राजेश पंथी भी था। अब पुलिस पंथी की तलाश कर रही है। सिंह के मुताबिक चक्रेश को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके रिमांड की मांग की जाएगी। इस मामले में कार की जब्ती भी होगी। तस्दीक के लिए आरोपी को कॉफी शॉप भी ले जाया जाएगा। उसकी शिनाख्त भी युवती से कराई जाएगी।









